Salwan Momika – क्या आपको सलवान मोमिका (Salwan Momika) नाम का वो शख्स याद है, जिसने साल 2023 में स्पेन की राजधानी स्टॉकहोम में मुस्लिम धर्म ग्रंथ कुरान को आग के हवाले कर दिया गया था। तब उसकी इस हरकत को लेकर दुनिया भर में काफी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। तकरीबन सभी के सभी मुस्लिम देशों ने जहां इसका विरोध किया था, वहीं कई ऐसे लोग भी थे, जो इसे अभिव्यक्ति की आजादी बता रहे थे। अब उसी सलवान मोमिका को अज्ञान लोगों ने उसके घर में गोली मार कर ढेर कर दिया। उसकी जान ले ली।
बॉलकोनी में टिकटॉक चला रहा था सलवान
सलवान मोमिका (Salwan Momika) पर ये हमला तब हुआ, जब वो अपनी घर का बॉलकोनी में खड़ा हो कर कोई टिकटॉक वीडियो शूट कर रहा था। अज्ञात हमलावर आए, उसे गोलियों का निशाना बनाया और फरार हो गए। ये वारदात तब हुई, जब स्टॉकहोम की एक अदालत सलवान मोमिका के कुरान जलाने की हरकत पर ये फैसला सुनानेवाला था कि प्रदर्शन के नाम पर कुरान जलाना किसी की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना है या नहीं? लेकिन इससे पहले कि फैसला आता, हमलावरों ने सलवान को गोली मार दी।
ईराकी मूल का ईसाई शख़्स था सलवान
सलवान (Salwan Momika) एक इराकी मूल का इसाई शख्स था, जो ये मानता था कि मुस्लिमों के धर्म ग्रंथ कुरान में कई ऐसी बातें लिखी हैं, जो ठीक नहीं है। समाज को बांटती हैं। नफरत फैलाती हैं। इसलिए ऐसे किसी भी धर्मग्रंथ को जला देना चाहिए। उसका ये कहना था कि उसका विरोध मुसलमानों से नहीं बल्कि कुरान में लिखी बातों से है। सलवान ने कुरान ठीक ईद के रोज़ यानी 28 जून 2023 को जलाया था। स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के बाहर कुरान जलाने वाले इस शख्स को तब बाकायदा पुलिस ने सुरक्षा भी दी थी।