Honda Dio 110 – एक स्कूटर का हुआ पुर्नजन्म, फीचर से प्राइस तक कर देंगे दंग

होंडा मोटर साइकिल एंड स्कूटर्स लिमिटेड ने यानी HMSI ने अपने स्कूटर Honda Dio 110 को जबरदस्त तरीके से अपग्रेड कर दिया है। नए साल में जबसे Hond Dio 110 को बाज़ार में अपग्रेड कर उतारा गया है, इसे ना सिर्फ लोग खासा पसंद कर रहे हैं, बल्कि ये OBD-2B की क्राइटेरिया को भी पूरा करने लगा है। कई फीचर्स ऐसे हैं, जो ग्राहकों ज्यादा लुभा रहे हैं।

हाई एफिशियंसी वाला इंजन है कमाल

अब आइए जान लेते हैं कि आखिर इस स्कूटर में खास क्या है? तो इसमें सिंगल सिलिंडर PGM-Fi इंजन है, जो 7.8 bhp का पावर और 9.03Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें CTV ऑटोमेटिक गियर बॉक्स भी फिटेड है। इंधन की खपत को कम करने के लिए इस स्कूटर में खास स्टार्ट और स्टॉप सिस्टम भी लगा है।

इतने खूबसूरत रंग कि आंखें चौंधिया जाएं

लुक और रंग की बात करें तो इसमें ज्यादा तब्दीली नहीं हुई है। स्कूटर का लुक तो खैर पहले से ही स्पोर्टी है। इसमें पर्ल इग्नियस ब्लैक, इंपीरियल रेड मेटेलिक, पर्ल इग्नियस ब्लैक के साथ डीप ग्राउंड ग्रे, मैट एक्सिस ग्रे मेटेलिक, मैट मार्वल ब्लू जैसे कई शानदार रंग हैं। जो इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं। स्कूटर में डीएलएक्स वैरिएंट वाले एलॉय व्हील लगे हैं, जो मजबूती और रोड ग्रिप के साथ लुक में जान डालते हैं।

स्पोर्टी लुक.. शानदार लाइट.. गजब डिस्प्ले

Honda Dio 110 में हैलोजन हैडलैंप और टेल लैंप है। साथ ही यूएसबी सी-टाइप चार्जिंग पोर्ट लगा है। डिस्प्ले बोर्ड 4.2 इंच का है, जो अलग ही स्पेशल फील देता है। स्कूटर से जुड़ी बातों आसानी से इसमें देखा और समझा जा सकता है। जबकि इसकी कीमत 73 हजार से शुरू होती है।

About The Author