Fevikwik in children eyes: ओडिशा के कंधमाल जिले के एक आश्रम में रह कर पढ़ाई करने वाले छोटे छोटे स्कूली बच्चे तब बड़ी मुसीबत में पड़ गए, जब एक सुबह नींद से जागने के बाद भी उनकी आँखें नहीं खुल रही थी।
असल में हुआ ये कि किसी शरारती बच्चे ने रात को गहरी ने नींद में सो रहे इन बच्चों की आंखों में फेवीक्विक डाल दिया था, जिससे उनकी आंखों की पलकें बुरी तरह चिपक गई थी।
मेडिकल जांच में आंखों में फेवीक्विक मिलने की पुष्टि
मामला शुक्रवार का है। आश्रम के बच्चों के साथ हुई पहले बच्चों को इलाज के लिए नजदीक के हेल्थ सेंटर में लेकर गए।
हालांकि घटना की जानकारी मिलने पर लोकल ग्राम प्रधान रोहित कन्हार बच्चों को फूलबनी में मौजूद जिला अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टर ने बच्चों की जांच करने के बाद कहा कि बच्चों की आंखों में फेवीक्विक मिलने की पुष्टि की।
हॉस्टल में बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
फिलहाल डाक्टरों ने बच्चों की हालत स्थिर बताई है और इसी के साथ मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय आदेश दे दिए गए हैं।
जिस आश्रम हॉस्टल में ये घटना हुई है, वहां लड़के और लड़कियों को मिलकर करीब 100 स्टूडेंट्स रहते हैं। जिनकी सुरक्षा को लेकर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
