Gwalior husband wife murder: ग्वालियर में हुई कत्ल की एक अजीबोग़रीब वारदात ने हर तरफ सनसनी फैला दी है। इस वारदात में एक शख्स ने बीच सड़क पर पूरे पब्लिक व्यूह में ना सिर्फ अपनी पत्नी को गोलियों छलनी कर उसकी जान ले ली, (Gwalior husband kills wife) बल्कि शूटआउट के इस सिक्वेंस को उसने सोशल मीडिया पर लाइव (Social media live murder) भी कर दिया।
पुलिस ने बाद में किसी तरह आरोपी को काबू किया। लेकिन इसके बाद जो कहानी सामने आई, उसने लोगों को मानों और चौंका दिया।
जानिए कैसे हुई बीच सड़क पर वारदात
जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के ही रहने वाले अरविंद सिंह परिहार ने पहले तो रूप सिंह स्टेडियम के पास से अपने दो दोस्तों के साथ गुजर रही अपनी पत्नी नंदिनी को खींच कर ऑटो से नीचे उतारा और फिर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने की शुरुआत कर दी। पति का ये रूप देख कर पत्नी के दोनों दोस्त मौके से जान बचा कर भाग निकले।

अवैध संबंध बने विवाद और कत्ल की वजह
अरविंद ने नंदिनी के साथ साल 2023 में लव मैरिज की थी। लेकिन इसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया था। दोनों एक दूसरे पर विवाहेत्तर संबंधों के आरोप लगाते थे। इसी कड़ी में शुक्रवार को नंदिनी अपने दो दोस्तों के साथ पुलिस में अपने पति अरविंद के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा कर आ रही थी। तभी घात लगा कर अरविंद ने उस पर हमला किया और उसकी जान ले ली।
कत्ल के फेसबुक लाइव का सच भी जानिए
अरविंद ने अपनी पत्नी नंदिनी को शूट करने के बाद अपना मोबाइल फोन खोला और उससे फेसबुक लाइव की शुरुआत कर दी। हैरत की बात ये रही कि 1 मिनट और 33 सेकेंड की इस लाइव में बहुत से लोग उसके साथ जुड़े और ज्यादातर लोगों ने उसके किए को यानी कत्ल को बिल्कुल सही ठहराया।
