Boy cut private part Prayagraj
Boy cut private part Prayagraj : अब इस हरकत को आप क्या कहेंगे? उसे लड़की बनना था, तो उसने अपना प्राइवेट पार्ट ही काट लिया। जब ये काम करने के बाद वो दर्द से तड़पने लगा, तो लोगों का ध्यान उसकी ओर गया और लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। मामला प्रयागराज का है, जहां यूपीएससी की तैयारी करने वाले एक छात्र के इस फैसले ने लोगों को हैरत में डाल दिया है।
लहूलुहान हालत में लोगों ने अस्पताल में करवाया भर्ती
अपने साथ ये ज्यादती करने वाले इस लड़के की उम्र 23 है और वो किराये पर रह कर तैयारी कर रहा है। उसने अपना प्राइवेट पार्ट काटने से पहले खुद को ही एनिस्थिसिया का इंजेक्शन लगाया और और फिर सर्जिकल ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। लेकिन इसके बाद दर्द से उसकी हालत बिगड़ गई। तब मकान मालिक ने पहले उसे पास के बेली अस्पताल में भर्ती करवाया और फिर उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल भिजवा दिया।
बचपन से ही उसे लगता था कि वो लड़की है
मूल रूप से यूपी के ही अमेठी के रहने वाले इस लड़के ने खुद अपने मुंह से अपने इस करतूत की सच्चाई बताई। उसने बताया कि उसे बचपन से ही ये लगता था कि वो एक लड़की है। जबकि उसकी शारीरिक बनावट लड़कों के जैसी थी। इससे छुटकारा पाने के लिए वो लड़की बनना चाहता था और लड़की बनने के लिए ही उसने ये काम किया।
यूट्यूब देख कर खुद ही कर डाला अपना ‘ऑपरेशन’
उसने यूट्यूब पर ऑपरेशन का तौर तरीका सीखा। एनिस्थिसिया का इंजेक्शन और सर्जिकल ब्लेड खरीदा और फिर अपने साथ ही ज्यादती कर डाली। लेकिन उसकी चीख चिल्लाहट और ज्यादा खून बहने की वजह से लोगों को पता चल गया और फिर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी है। उसे काउंसिलिंग की दरकार है। अगर काउंसिलिंग के बाद भी वो अपने फैसले पर कायम रहता है, तो फिर मेडिकली जेंडर चेंज करवाने के बारे में फैसला लिया जा सकता है
