Beetle training video. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का ग्रैब. सौजन्य- नेचर इज अमेजिंग/X.
Beetle training video : आपने कुत्तों, डॉलफिन या फिर चिड़ियों की ट्रेनिंग तो देखी होगी। इंसान के इशारे पर इन जंतु जानवरों को कई बार नाचते देखा होगा। लेकिन क्या कभी सोचा है कि इंसान किसी कीड़े को भी ट्रेनिंग दे सकता है? ये सवाल ही बड़ा अजीब है। क्योंकि एक तो कीड़ा अपने-आप में एक बेहद छोटा सा जीव होता है और दूसरा उसका दिमाग़ भी शायद इतना विकसित नहीं होता कि वो कोई ट्रेनिंग ले सके। या फिर इंसान के कहे मुताबिक कोई हरकत कर सके। लेकिन सोशल मीडिया पर फिलहाल एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपको चौंका सकता है। क्योंकि ये वीडियो है एक बीटल की ट्रेनिंग का। बीटल बोले तो ‘भृंग’ या फिर गुबरैला।
वायरल वीडियो में दिखा ‘बीटल ट्रेनिंग शो’
इस वीडियो को नेचर इज अमेजिंग नाम की आईडी ने एक्स पर शेयर किया है। जिसमें दिख रहा है कि एक बीटल यानी गुबरैला अपने ट्रेनर के इशारे के लिए बिल्कुल स्टैंडबाइ मोड पर खड़ा है। फिर वो टेबल पर खड़े गुबरैले के सामने अपना हाथ लेकर जाता है। अपनी ऊंगलियों से उसे इशारा देता है। एक, दो, तीन, चार.. और इसी के साथ गुबरैला एक्शन में आ जाता है। एक और दो नंबर ऊंगली के ईशारे पर तो वो तैयारी करता है। तीसरी ऊंगली खोलते ही वो अपने पंख खोल लेता और चौथी ऊंगली का ईशारा पाते ही उड़ कर अपने ट्रेनर की हथेलियों तक पहुंचता है।
ट्रेनर के इशारे पर उड़ान और वापसी
इसके बाद वो तब तक उड़ता रहता है, जब तक कि उसका ट्रेनर उसे वापस उसकी जगह तक नहीं छोड़ता। इसके बाद ट्रेन जैसे-जैसे उसके डैनों को छूता है, वो फिर से अपने पंख समेटने लगता है और अपने सामान्य रूप में आ जाता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा है और इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। रोचक और दिलचस्प कमेंट। इसी वीडियो के नीचे कमेंट्स सेक्शन में ऐसे ही लोगों ने अलग-अलग जीव जंतुओं के दिलचस्प वीडियो शेयर किए हैं। लेकिन एक गुबरैले की ट्रेनिंग का ये वीडियो साबित करता है कि अक्सर जिन कीड़ों को हम हल्के में लिया करते हैं, उनके पास भी ठीक-ठाक दिमाग होता है।
Amazon Jungle Secrets: 70 लाख वर्ग किमी, 350 जनजाति, अद्भुत जीव जंतु.. तिलस्मी जंगल का अनजाना सच..
