Skip to content
News Chronicles

News Chronicles

Curious. Connected. Confident.

Primary Menu
  • Home
  • ऑटो
  • Road construction update
  • टेक्नोलॉजी
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • जनरल
  • 5 Top Super Foods – वेलनेस कोच राम वर्मा ने खोला हेल्थ सीक्रेट, इन्हें खाने में जरूर शामिल करें
  • जनरल

5 Top Super Foods – वेलनेस कोच राम वर्मा ने खोला हेल्थ सीक्रेट, इन्हें खाने में जरूर शामिल करें

News Chronicles March 10, 2025
5 Top Super Foods.

5 Top Super Foods. Credit- Pexels.

5 Top Super Foods – ये तो सब जानते हैं कि अच्छा, साफ-सूथरा और ताजा खाना खाने से इंसान स्वस्थ रहता है। उसे बीमारियां नहीं होती। लेकिन क्या खाएं, कैसे खाएं.. ये सब नहीं जानते। तो आज हम आपको पांच ऐसे सुपर फूड्स के बारे में बताएंगे, जो अपने अपने-आप में किसी चमत्कारी खाद्य सामग्री से कम नहीं हैं। सुपर फूडस इंसानों को ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, डायबिटीज और यहां तक कि कई तरह के कैंसर से भी बचाए रखते हैं। तो हम आपको जिन सुपर फूड्स के बारे में बताएंगे ये आपके मुख्य भोजन के साथ-साथ स्नैक्स में भी जान डाल सकतें हैं। (5 Top Super Foods)

मशहूर वेलनेस कोच राम वर्मा हाल ही में एक पॉड कास्ट में शामिल हुए, जिसमें उन्होंने इस सुपर फूड्स का जिक्र किया। यूट्यूबर राज शमानी ने राम वर्मा को अपने पॉड कास्ट में आमंत्रित किया था, जिसमें उन्होंने राम वर्मा से हेल्दी लाइफ के सीक्रेट्स जानने की कोशिश की। असल में सुपर फूड्स वो खाद्य पदार्थ हैं, जिनमें न्यूट्रिशनल वैल्यूज तो खैर होती ही है, ये गट हेल्थ यानी हाजमे को भी ठीक करने में कामयाब होते हैं और आज की लाइफ स्टाइल सही हाजमा और सुपर फूड्स दोनों वक्त की जरूरत हैं।

5 Top Super Foods में सबसे ऊपर मौसमी फल

तो राम वर्मा ने सुपर फूड्स में सबसे ऊपर उन सीजनल फलों को रखा, जो समय-समय पर मौसम के हिसाब से आते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को हमेशा मौसमी फल खाते रहना चाहिए। क्योंकि ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। मसलन गर्मी में तरबूज, आम, प्लम, खीरा, अंगूर, अनानास वगैरह जरूर खाना चाहिए। इसी तरह ठंड के मौसम में सेब, संतरा, शरीफा यानी कस्टर्ड एप्पल, अनार, कीवी, अमरुद और ऐसे ही दूसरे फलों का सेवन करना चाहिए।

5 Top Super Foods.
5 Top Super Foods. Credit- Pexels.

प्रोबायोटिक पदार्थ भी है 5 Top Super Foods में शामिल

मौसमी फल की तरह प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ भी बेहद जरूरी है। असल में प्रोबायोटिक चीजें वो होती हैं, जो इंसान के शरीर में गुड बैक्टिरिया को बढ़ावा देती हैं। उदारण के लिए राम वर्मा ने कांजी पीने का सुझाव दिया। कांजी एक ऐसा फरमेंटेड ड्रिंक है, जिसमें गाजर, कई तरह के मसाले और दूसरी चीज़ें मिली होती हैं। असल में प्रोबायोटिक खाने की चीजें शरीर में माइक्रोऑर्गेनिज्म को बरकरार रखने में मददगार होती हैं और इससे शरीर में इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती है। प्रोबायोटिक तत्व फरमेंटेड फूड्स के साथ-साथ दही में प्रचूर मात्रा में पाई जाती हैं।

Anti Cancer Foods – दुनिया भर में हर साल कैंसर से मारे जाते हैं तकरीबन 10 लाख लोग, बचना है तो ये खाएं..

प्रोबायोटिक की तरह प्रीबायोटिक भी 5 Top Super Foods का हिस्सा

प्रोबायोटिक के साथ-साथ इंसान को प्रीबायोटिक फूड्स की भी जरूरत होती है। प्रीबायोटिक फूड्स में लहसून, प्याज, चीया सिड्स, फ्लैक्सीड्स प्रमुख हैं। राम वर्मा ने सुझाव दिया अमरूद, अनार जैसे फलों को हमेशा बीजों के साथ ही खाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एकाशिया पाउडर रोज़ाना एक चम्मच पेट की सारी बीमारियों को दूर कर सकता है। राम वर्मा ने पुरुषों के लिए 28 से 35 ग्राम फाइबर की जरूरत बताई, जबकि महिलाओं के लिए सिर्फ 3 से 5 ग्राम फाइबर।

राज शमानी के साथ राम वर्मा की बातचीत देखें-

https://www.youtube.com/watch?v=VAa_x7-3Cp4

आसानी से मिलता है 5 Top Super Foods का हिस्सा सहजन

राम वर्मा ने सहजन को भी एक सुपर फूड की श्रेणी में रखा। उन्होंने कहा  कि सहजन में कई तरह के न्यूट्रिशनल वैल्यूज होते हैं। इसलिए जब भी मौका मिले सहजन जरूर खाना चाहिए। अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए कहा कि सहजन सिर्फ शारीरिक तौर पर ही इंसान के लिए कारगर नहीं होता, बल्कि उनके लिए तो सहजन ने मूड को भी दुरुस्त करने काम किया है।

हेल्थ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें-

https://newschronicles.in/cancer-vaccine/

शकरकंद और ब्लू बेरीज भी हैं Super Foods 

राम वर्मा के मुताबिक अगर सुपर फूड्स में शकरकंद और ब्लू बेरीज का जिक्र ना किया जाए, तो सुपर फूड्स की ये लिस्ट अधूरी रह जाएगी। राम वर्मा का कहना था कि वैसे कई सुपर फूड्स इतने आसानी से नहीं मिलते, लेकिन शकरकंद सब्जी की दुकान में आसानी से मिल जाते हैं। हालांकि कई रिसर्च में ये पाया गया है कि कोई भी सुपर फूड्स अपने-आप में किसी इंसान को सारे न्यूट्रिशन उपलब्ध नहीं करा सकता। इसलिए तरह-तरह के सुपर फूड्स जरूर खाने चाहिए।

A stylish man with a backpack boards a tram in bustling Budapest, Hungary, during the day.
News Chronicles

About The Author

News Chronicles

News Chronicles

See author's posts

Continue Reading

Previous: India Won Final – जोगिरा सारा..रा रा.. टीम इंडिया ने पहले ही मनवा दी होली.. फाइनल में 4 विकेट से जीत..
Next: We Are The Champions – जीत गया इंडिया.. अब हर तरफ जश्न ही जश्न.. सोशल मीडिया खुशी से हुआ पागल..

Related Stories

IMG-20250806-WA0102
  • जनरल

Uttarakhand flash flood: 3000 फीट की ऊंचाई पर कैसे फटा बादल? वैज्ञानिकों ने बताई चौंकाने वाली वजह

Tarun Dhalla August 6, 2025
IMG-20250805-WA0114
  • जनरल

Lion attack viral video: शिकार के मजे ले रहे शेर के बहुत पास पहुंचा इंसान, गुस्से में शेर ने जो किया वो भयानक था

Tarun Dhalla August 5, 2025
How to reduce fat naturally
  • जनरल

How to reduce fat naturally : आपके मोटापे की समस्या को दूर कर सकता है ये घरेलू नुस्खा, अभी नोट करें

Rahul Bhattacharya August 4, 2025

You may have missed

IMG-20250806-WA0102
  • जनरल

Uttarakhand flash flood: 3000 फीट की ऊंचाई पर कैसे फटा बादल? वैज्ञानिकों ने बताई चौंकाने वाली वजह

Tarun Dhalla August 6, 2025
IMG-20250805-WA0114
  • जनरल

Lion attack viral video: शिकार के मजे ले रहे शेर के बहुत पास पहुंचा इंसान, गुस्से में शेर ने जो किया वो भयानक था

Tarun Dhalla August 5, 2025
IMG-20250805-WA0092(1)
  • स्पोर्ट्स

Mohammed Siraj : बिरयानी से दूरी और कोहली का मोटिवेशन.. ये है सिराज की कामयाबी की कहानी

Tarun Dhalla August 5, 2025
IMG-20250804-WA0083
  • ऑटो

Tesla new charging station: भारत के बाजार में छाने की तैयारी, पहले शो रूम और अब चार्जिंग स्टेशन

Tarun Dhalla August 4, 2025
  • Home
  • ऑटो
  • Road construction update
  • टेक्नोलॉजी
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
2025 Copyright © All rights reserved. Newschronicles. | MoreNews by AF themes.