
मेरठ में ससुर की हैवानियत. पीड़ित महिला. सौजन्य- भारत समाचार/X.
मेरठ में ससुर की हैवानियत – मेरठ में एक महिला का पति हादसे का शिकार क्या हुआ, महिला पर उसका ससुर और नंदोई उस पर हमबिस्तरी के लिए दबाव बनाने लगे। वो महिला को अपने साथ सोने के लिए राजी करने की कोशिश करने लगे। कभी उसे डराते धमकाते तो कभी रुपयों का लालच देते। हार कर महिला ने अपनी एक छोटी सी बच्ची के साथ ससुराल छोड़ दिया और अपने पिता के घर वापस आ गई। इस सिलसिले में ‘भारत समाचार’ ने पीड़ित महिला का एक इंटरव्यू प्रसारित किया, जिसे अब सोशल मीडिया में तेजी से शेयर किया जा रहा है। (मेरठ में ससुर की हैवानियत)
मेरठ में ससुर की हैवानियत – दो साल पहले हादसे का शिकार हुआ पति
बुर्कानशीं ये महिला बताती है कि उसके पति करीब दो साल पहले एक भयानक हादसे का शिकार हो गए, जिसके बाद से वो लगातार बिस्तर पर हैं। उनके खोपड़ी की हड्डी में कई फ्रैक्चर हुए और अब वो चलने-फिरने से लाचार हैं। ऐसे नाजुक मौके पर जब उसे और उसके पति को ससुराल वालों का सपोर्ट मिलना चाहिए था, ससुराल वाले उसके साथ हैवान की तरह पेश आ रहे हैं। महिला ने बताया कि ससुर उसके साथ रोज़ाना रेप करने की कोशिश करता है और इसमें उनके दूसरे बेटे भी साथ देते हैं।
सोशल मीडिया पर भारत समाचार का वीडियो देखें-
https://x.com/hindipatrakar/status/
नवरात्रि में मुसलमानों को दूर रखने की मांग. देखें रिपोर्ट-
https://newschronicles.in/muslims-and-navratri-5924-2/
मेरठ में ससुर की हैवानियत – अपने साथ सोने को मजबूर करता है ससुर
महिला ने कहा कि ससुर उसे अपने घर में चेहरा तक ढंकने नहीं देता और हमेशा अपने साथ सोने के लिए मजबूर करता है। हार कर उसने अपना ससुराल छोड़ कर पिता के घर शरण ली है। लेकिन यहां भी उस पर जुल्मो-सितम का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। महिला की मानें तो उसके पांच बच्चे हैं। जिनमें चार बेटे हैं। ससुराल वालों ने चार बेटों को अपने पास रख लिया है और वो छोटी सी बेटी के साथ ही वहां से निकलने में कामयाब हो सकी है। महिला ने अपने ससुर का नाम शरीफ बताया है। फिलहाल पीड़ित महिला ने पुलिस से भी शिकायत की है। लेकिन दरिंदे ससुर पर अब तक किसी तरह की कार्रवाई की खबर नहीं है।